Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI 2024 Preview: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे, जितने वाली टीम सीरीज पर जमाएगी कब्जा; यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 11 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 68 रनों से करारी शिकस्त दी.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo: @BCBtigers)

Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 3rd ODI 2024 Preview: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 11 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहले वनडे में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों से हराया. जबकि दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 68 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की. अब सीरीज के तीसरे मुकाबला से विजेता ताऊ होना है. तीसरे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमों की निगाहें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिद के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो कर रहे हैं. यह भी पढें: Afghanistan vs Bangladesh, 3rd ODI Pitch Report And Weather Update: शारजाह में बांग्लादेशी गेंदबाज दिखाएंगे जलवा या अफगानिस्तान के बल्लेबाजों कर गरजेगा बल्ला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

बता दें की अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम भी होने वाली है. क्योंकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जो पाकिस्तान में खेली जानी है, अब ज्यादा दूर नहीं है. पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पदार्पण करने के लिए तैयार है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम वनडे में अब तक 18 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. बांग्लादेश ने 18 में से 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि अफगानिस्तान को 7 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना साफ होता है की दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि बांग्लादेश का रिकॉर्ड बेहतर होने के नाते वो ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

पिच रिपोर्ट

शारजाह की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है. इस पिच पर गेंदबाजी करते समय धीमी गति से टर्न लेने वाले गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहता है. लेकिन बॉउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाज भी फायदा उठा सकते हैं. इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे मैच में मुख्य खिलाड़ी(Key Players): शमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), राशिद खान, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज और शरीफुल इस्लाम के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच 11 नवंबर सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहले होगा.

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच कहां देखें?

भारत में फैंस अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार फैनकोड (FanCode) के पास हैं. ऐसे में फैंस यहां से तीसरा वनडे मैच का लुफ्त यहां से उठा सकतें हैं. हालांकि अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज का प्रसारण भारत में टीवी पर उपलब्ध नहीं है लेकिन फैनकोड ऐप(FanCode App) इस सीरीज जा लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा.

दोनों टीमों की स्क्वाड:

बांग्लादेश की वनडे टीम: सौम्य सरकार, तंजीद हसन, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, तौहीद हृदॉय, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शरीफुल इस्लाम, नाहिद राणा.

अफगानिस्तान की वनडे टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), फरीद अहमद, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नूर अहमद, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रियाज हसन, राशिद खान, नांगियालाई खरोती, अब्दुल मलिक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, दरविश रसूली, बिलाल सामी, नवीद जादरान

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\