क्रिकेट

मुजीब उर रहमान की शानदार गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया

अफगानिस्तान ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए T20 त्रिकोणीय सीरीज के मैच में रविवार को मेबजान बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. T20 त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है.

मुजीब उर रहमान की शानदार गेंदबाजी, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराया
मुजीब उर रहमान (Photo Credits: Getty Images)

अफगानिस्तान ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए T20 त्रिकोणीय सीरीज के मैच में रविवार को मेबजान बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. T20 त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है. अफगानिस्तान की यह लगातार 12वीं T20 जीत है और उसने अब ऑस्ट्रेलिया के लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बांग्लादेश की दो मैचों में यह पहली हार है.

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट कर दिया. मेजबान बांग्लादेश के लिए महमदुल्ला ने सर्वाधिक 44 रन बनाए. उनके अलावा शब्बीर रहमान ने 24 और अफीफ हुसैन ने 16 रनों का योगदान दिया.

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 15 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए. उनके अलावा फरीद मलिक, कप्तान राशिद खान और गुलबदिन नैब ने दो-दो विकेट लिए. यह भी पढ़ें- Under-19 Asia Cup 2019: भारत ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से दी मात

इससे पहले, अफगानिस्तान ने 40 रन पर अपने चार विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद नबी के शानदार नाबाद 84 रनों की मदद से छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया. नबी ने 54 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए. नबी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

उनके अलावा असगर अफगान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्यीन ने चार और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया. बांग्लादेश को अपना अगला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2019 10:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).