AFG vs BAN 3rd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: आज अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 11 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा.

अफ़ग़ानिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo: @ACBofficials/@BCBtigers)

Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 3rd ODI 2024 Dream11 Team Prediction: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा मुकाबला आज यानी 11 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (Sharjah) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहले वनडे में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 92 रनों से हराया. जबकि दूसरे वनडे में जबरदस्त वापसी करते हुए बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 68 रनों से करारी शिकस्त दी. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी की. अब सीरीज के तीसरे मुकाबला से विजेता ताऊ होना है. तीसरे मुकाबले को जीतकर दोनों टीमों की निगाहें सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी. इस सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शाहिद के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की कप्तानी नजमुल हुसैन शान्तो कर रहे हैं. यह भी पढें: Afghanistan vs Bangladesh 3rd ODI 2024 Preview: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे, जितने वाली टीम सीरीज पर जमाएगी कब्जा; यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

बता दें की अफगानिस्तान और बांग्लादेश के लिए यह वनडे सीरीज काफी अहम भी होने वाली है. क्योंकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जो पाकिस्तान में खेली जानी है, अब ज्यादा दूर नहीं है. पिछले साल वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पदार्पण करने के लिए तैयार है.

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम वनडे में अब तक 18 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. बांग्लादेश ने 18 में से 11 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि अफगानिस्तान को 7 मैचों में जीत नसीब हुई है. इससे इतना साफ होता है की दोनों टीमें जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर देखने को मिलती है. हालांकि बांग्लादेश का रिकॉर्ड बेहतर होने के नाते वो ज्यादा मजबूत नजर आ रही है.

पिच रिपोर्ट

शारजाह की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है. इस पिच पर गेंदबाजी करते समय धीमी गति से टर्न लेने वाले गेंदबाजों का पलड़ा भारी रहता है. लेकिन बॉउंड्री छोटी होने की वजह से बल्लेबाज भी फायदा उठा सकते हैं. इस पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश ड्रीम11 भविष्यवाणी: बल्लेबाज की पसंद

अफगानिस्तान की और से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी एक अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो बांग्लादेश के खिलाफ एक बड़ी पारी खेल सकतें हैं. इसके अलावा रहमत शाह और सेदिकुल्लाह अटल, को भी अपनी टीम में रखने की कोशिश करें. दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में है तो ड्रीम11 टीम के लिए अच्छा विकल्प होंगे. वहीं बांग्लादेश की ओर से कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और तौहीद हृदोय, तंजीद हसन को भी आप अपनी टीम रख सकतें हैं. नजमुल हुसैन शान्तो और तौहीद हृदोय दोनों ही अनुभवी अनुभवी बल्लेबाज हैं. जो अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकतें हैं.

विकेटकीपर में किसे टीम में शामिल करें?

विकेटकीपर में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज हैं. इसके अलावा बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम को भी आप अपनी ड्रीम11 टीम में शमिल कर सकतें हैं.

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश ड्रीम11 प्रेडिक्शन: ऑलराउंडर और गेंदबाज की पसंद

दोनों टीमों में ऑलराउंडर की भरमार है. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई, एक अच्छा विकल्प होंगे. जो गेंद और बल्ले दोनों से कमाल सकतें हैं और अनुभवी खिलाड़ी भी है. इसके अलावा अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब भी एक अच्छा विकल्प होंगे. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन और सौम्या सरकार अच्छा विकल्प होंगे. इसके अलावा गेंदबाजी में राशिद खान, फजलहक फारूकी,तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम इन गेंदबाजों के साथ जा सकतें हैं.

बेस्ट संभावित ड्रीम11 टीम

विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज. इसके अलावा मुश्फिकुर रहीम का भी विकल्प है. (दोनों में से किसी एक के साथ भी आप जा सकतें हैं, अपनी चॉइस के अनुसार फिर उस कंडीशन में आप अपनी टीम में ऑल राउंडर अधिक शामिल कर सकेंगे)

बल्लेबाज: नजमुल हुसैन शान्तो, हशमतुल्लाह शाहिदी, तौहीद हृदोय

ऑलराउंडर्स: अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन

गेंदबाज: राशिद खान, फजलहक फारूकी, शोरफुल इस्लाम

कप्तान और उपकप्तान: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई (उपकप्तान).

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, नांगेयालिया खारोटे, फजलहक फारूकी

बांग्लादेश: तंजीद हसन, सौम्या सरकार, तौहीद हृदोय, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट