ADS W vs MLR W 23th Match WBBL 2024 Live Streaming: आज एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड और स्ट्रीमिंग की जानकारी
महिला बिग बैश लीग 2024 का 23वां मैच आज एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स महिला के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के कैरेन रोल्टन ओवल में खेला जाएगा. एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है.
Adelaide Strikers Women vs Melbourne Renegades Women, 23th Match Womens Big Bash 2024 Live Streaming: महिला बिग बैश लीग 2024 का 23वां मैच आज एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स महिला के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के कैरेन रोल्टन ओवल में खेला जाएगा. एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें एक में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. इसके आलवा अंक तालिका में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम आखिरी स्थान पर है. दूसरी ओर, मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें 3 में जीत दर्ज की है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. यह भी पढें: Oman vs Netherlands ICC CWC League 2 2023-27 Live Streaming: आज ओमान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स महिला की टीम अब तक कुल 21 बार भीड़ चुकी है. जिसमें एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला ने 10 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि मेलबर्न रेनेगेड्स महिला को 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है. इसे इतना साफ होता है की दोनों टीमों जब भी भिड़ती है तो काटें की टक्कर होती है.
महिला बिग बैश लीग 2024 में एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स महिला के बीच 23वां मुकाबला कब खेला जाएगा?
महिला बिग बैश लीग 2024 में मेलबर्न रेनेगेड्स महिला बनाम मेलबर्न स्टार्स महिला के बीच 23वां मुकाबला आज यानी 11 नवंबर सोमवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:40 बजे दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के कैरेन रोल्टन ओवल में खेला जाएगा.
महिला बिग बैश लीग 2024 में एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स महिला के बीच 23वां मुकाबला कहां देखें?
महिला बिग बैश लीग 2024 में एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स महिला के बीच 23वां मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की स्क्वाड
एडिलेड स्ट्राइकर्स महिला टीम: केटी मैक, लॉरा वोल्वार्ड्ट, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), मैडलिन पेना, ओरला प्रेंडरगैस्ट, ऐली जॉनसन (विकेट कीपर), अमांडा-जेड वेलिंगटन, जेम्मा बार्स्बी, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन, एनेसु मुशांगवे, स्मृति मंधाना, ब्रिजेट पैटरसन
मेलबर्न रेनेगेड्स महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), निकोल फाल्टम (विकेट कीपर), कोर्टनी वेब, एलिस कैप्सी, डिएंड्रा डॉटिन, जॉर्जिया वेयरहैम, नाओमी स्टालेनबर्ग, जॉर्जिया प्रेस्टिज, सारा कोयटे, मिल्ली इलिंगवर्थ, चारिस बेकर, लिंसी स्मिथ, तारा नोरिस, टेयला व्लामिन्क, जोसेफिन डूली, एला हेवर्ड, सारा कैनेडी, एम्मा डी ब्रोघे
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

