विराट कोहली के खिलाफ सीमित ओवरों में सबसे सफल रहे हैं एडम जाम्पा
जाम्पा अभी तक कोहली को वनडे में पांच बार आउट कर चुके हैं जबकि टी-20 में उन्होंने दो बार कोहली को अपना शिकार बनाया है. वनडे में कोहली को सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल ने छह बार आउट किया है.
आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडमा जाम्पा सीमित ओवरों में विराट कोहली के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. जाम्पा ने अपनी फिरकी से कोहली को सात बार आउट किया है. जाम्पा ने इस समय जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुंबई में खेले गए पहले मैच में कोहली को आउट किया था और इसके बाद राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में भी कोहली को पवेलियन की राह दिखाई.
जाम्पा अभी तक कोहली को वनडे में पांच बार आउट कर चुके हैं जबकि टी-20 में उन्होंने दो बार कोहली को अपना शिकार बनाया है. वनडे में कोहली को सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल ने छह बार आउट किया है.
श्रीलंका के थिसारा परेरा और न्यूजीलैंड के टिम साउदी कोहली को वनडे में पांच-पांच बार आउट कर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).