Abhishek Sharma T20 Stats In 2025: टी20 क्रिकेट में इस साल कुछ ऐसा रहा हैं अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन, टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज के आकंड़ों पर एक नजर

सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में होना था जो घने कोहरे के कारण रद्द हो गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया से मिले 232 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 201/8 का स्कोर ही बना पाई. टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तेजतर्रार पारी खेली.

अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 5th T20I Match: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रिका को 30 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर थीं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: New Zealand vs West Indies, 3rd Test Match Day 3 Stumps Scorecard: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, वेस्टइंडीज ने बनाए 381 रन, कावेम हॉज ने जड़ा शतक; यहां देखें स्कोरकार्ड

सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में होना था जो घने कोहरे के कारण रद्द हो गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया से मिले 232 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 201/8 का स्कोर ही बना पाई. टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में तेजतर्रार पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 34 रन बनाते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई. अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पावरप्ले में 63 रन जोड़ दिए. यह साल 2025 में अभिषेक शर्मा की आखिरी टी20 पारी रही. ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल 2025 में अभिषेक शर्मा के आंकड़े इस प्रारूप में कैसे रहे?

इस साल कुछ ऐसा रहा हैं अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

इस साल टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला. अभिषेक शर्मा ने 41 टी-20 मैचों में 41.07 की शानदार औसत से 1,602 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक शर्मा की स्ट्राइक रेट 202.01 की रही, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है. अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में तीन शतक और नौ अर्धशतक जड़े. अभिषेक शर्मा ने 158 चौकों के साथ 108 छक्के भी लगाए. साल 2025 में अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

टीम इंडिया के लिए ऐसा रहा अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया. अभिषेक शर्मा के कुल टी20 रनों में से 859 रन टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में आए. अभिषेक शर्मा ने 21 मुकाबलों में 42.95 की शानदार औसत से रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा की स्ट्राइक रेट 193.46 की रही. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने एक शतक और पांच अर्धशतक जड़े. अभिषेक शर्मा ने 54 छक्के लगाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया.

आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ऐसा था अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से खेलते हुए 13 मुकाबलों में 33.76 की औसत से 439 रन बनाए. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाया था. इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब क्रिकेट टीम के लिए खेले गए छह मुकाबलों में अभिषेक शर्मा ने 50.66 की बेहतरीन औसत से 304 रन जड़े थे. इस बीच अभिषेक शर्मा के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकलें थे.

अभिषेक शर्मा ने हासिल की ये उपलब्धि

साल 2025 में अभिषेक शर्मा ने कुल 1,602 रन बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इस मामले में विराट कोहली का नाम पहले पायदान पर है. विराट कोहली ने साल 2016 कैलेंडर वर्ष में टी-20 में 1,614 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड