Abhishek Sharma Stats In IPL: आईपीएल में अभिषेक शर्मा के दमदार आंकड़े, सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपने स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर नहीं आए, लेकिन आईपीएल में उनके आंकड़े काफी प्रभावशाली रहे हैं.

अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats In IPL 2025: पिछले आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस के लिए बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर अपने स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर नहीं आए, लेकिन आईपीएल में उनके आंकड़े काफी प्रभावशाली रहे हैं. आइए अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर के अहम रिकॉर्ड और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

आईपीएल में 10 बार 50 से ज्यादा रन बना चुके हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में अब तक 77 मैच खेले हैं. इन मुकाबलों की 73 पारियों में उन्होंने 27.10 की औसत से 1,816 रन बनाए हैं. उनके नाम आईपीएल में 1 शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं. अभिषेक शर्मा ने आईपीएल में डेब्यू साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए किया था. उस सीजन में उन्होंने 3 मैचों में 63 रन बनाए थे.

इसके बाद वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ गए और 2019 से लगातार इसी टीम का हिस्सा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उन्होंने अब तक 1,753 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.16 रहा है.

तीन सीजन में 400 से ज्यादा रन

अभिषेक शर्मा तीन अलग-अलग आईपीएल सीजन में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं. आईपीएल 2022 में उन्होंने 14 मैचों में 426 रन बनाए थे. उस सीजन में उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे. इसके बाद आईपीएल 2024 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उस सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 484 रन बनाए और तीन अर्धशतक लगाए. वहीं आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और उन्होंने 14 मैचों में 439 रन बनाए. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन रहा.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

अभिषेक शर्मा के नाम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की तूफानी पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे. इस पारी के साथ उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले डेविड वॉर्नर के नाम था. डेविड वॉर्नर ने 126 रन की पारी खेली थी.

आईपीएल में कई रिकॉर्ड अपने नाम

अभिषेक शर्मा के नाम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है. उन्होंने 40 गेंदों में शतक पूरा किया था. इस सूची में पहले स्थान पर ट्रैविस हेड हैं, जिन्होंने 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 39 गेंदों में शतक लगाया था.

इसके अलावा अभिषेक शर्मा उन सात बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में शतक लगाया है. वहीं ट्रैविस हेड के साथ मिलकर उन्होंने 171 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की, जो टीम के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है.

Share Now

\