Abhishek Sharma Milestone: दूसरे टी20 मैच में ही शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

भारत ने अभिषेक के रिकॉर्ड के दम पर इस मैच में 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया है. ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे.

अभिषेक शर्मा (Photo Credits: BCCI/Twitter)

हरारे: भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 47 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया. अभिषेक ने 6 जुलाई को ही भारतीय क्रिकेट टीम में पदार्पण किया था. IND Beat ZIM, 2nd T20I: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे से लिया बदला, दूसरे टी20 मुकाबले में 100 रनों के बड़े अंतर से हराया; बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम

अभिषेक शर्मा ने टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से खेलते हुए संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक लगाया है. उन्होंने 46 गेंदों पर ये पारी खेली है. केएल राहुल भी इतनी ही गेंदों पर 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगा चुके हैं. सूर्यकुमार यादव ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया था. इससे पहले रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर टी20 मैच में 35 गेंदों पर सबसे तेज शतक लगाया था.

अभिषेक शर्मा भारत की ओर से सबसे कम पारियों में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने ऐसा करने के लिए केवल दो ही पारियां ली हैं. इसके अलावा वह ये शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय हैं. अभिषेक ने 23 साल 307 दिनों की उम्र में ये कमाल किया है. यशस्वी जायसवाल 21 साल 279 दिनों की उम्र में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं.

भारत ने अभिषेक के रिकॉर्ड के दम पर इस मैच में 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का स्कोर खड़ा किया है. ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में 2 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे. भारत ने इस मैच में अंतिम 10 ओवरों में 160 रन बनाए जो आईसीसी की पूर्ण सदस्यता प्राप्त देशों में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. इससे पहले श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ जोहांसबर्ग में अंतिम 10 ओवरों में 159 रन बनाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड