वर्ल्ड कप के बीच BCCI ने किया ऐलान, टीम इंडिया स्वदेश में पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी20 खेलेगी

दक्षिण अफ्रीका से जाने के बाद बांग्लादेश नंवबर में भारत का दौरा करेगी। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को पहला टी-20 दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेलना है इसके बाद सात और 10 नवंबर को बाकी के दो टी-20 राजकोट और नागपुर में खेले जाएंगे।

टीम इंडिया (Photo: Getty)

मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आगामी 2019-20 सत्र के लिए अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है। इस सीजन के दौरान दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और आस्ट्रेलिया की टीमें भारत के दौरे पर होंगी। 2019-20 सीजन में भारत को अपने घरे में पांच टेस्ट, नौ वनडे और 12 टी-20 मैच खेलने हैं। इस दौरान जो पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे वो टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होंगे।

सीजन की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के साथ होगी। यह दोनों टीमें सितंबर और अक्टूबर में तीन टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी। तीन टी-20 मैच 15, 18 और 22 सितंबर को क्रमश: धर्मशाला, मोहाली और बेंगलुरू में खेले जाएंगे जबकि टेस्ट सीरीज दो अक्टूबर से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को खत्म होगी। तीन टेस्ट मैच विशाखापट्टनम, रांची और पुणे में खेले जाएंगे। इस सीरीज को महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के नाम पर फ्रीडम सीरीज का नाम दिया गया है। यह भी पढ़े-IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: भारत-पाक हाई वोल्टेज मैच से पहले सुरेश रैना ने दिया टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान

दक्षिण अफ्रीका से जाने के बाद बांग्लादेश नंवबर में भारत का दौरा करेगी। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को पहला टी-20 दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेलना है इसके बाद सात और 10 नवंबर को बाकी के दो टी-20 राजकोट और नागपुर में खेले जाएंगे।

बांग्लादेश के साथ भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी। पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर तक इंदौर में जबकि दूसरा 22 से 26 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

बांग्लादेश के बाद टी-20 विश्व कप विजेता विंडीज भारत दौर पर आएगी। उसका दौरा छह दिसंबर से शुरू होगा और 22 दिसंबर को खत्म होगा। वेस्टइंडीज तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। छह, आठ और 10 दिसंबर को मुंबई, तिरुवंनतपुरम, हैदराबाद में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। 15, 18 और 22 दिसंबर को चेन्नई, विशाखापट्टनम, कटक में तीन वनडे मैच खेलेगी।

2019 का अंत इसी सीरीज के साथ होगा और 2020 की शुरुआत जिम्बाब्वे के साथ तीन टी-20 मैचों की सीरीज से होगी। जिम्बाब्वे के साथ भारत पहला टी-20 गुवाहाटी में पांच जनवरी को, दूसरा मैच सात जनवरी को इंदौर में और तीसरा तथा आखिरी टी-20 मैच 10 जनवरी को पुणे में खेलेगी।

2020 में भारत, जिम्बाब्वे के बाद आस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। 14, 17 और 19 जनवरी को यह दोनों टीमें तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेंगी। इस सीरीज के मैच मुंबई, राजकोट और बेंगलुरू में खेले जाएंगे।

आस्ट्रेलिया के बाद भारत एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। इस बार यह दोनों टीमें सिर्फ तीन वनडे मैच खेलेंगी। यह तीनों मैच 12, 15 और 18 मार्च को क्रमश: धर्मशाला, लखनऊ और कोलकाता में खेले जाएंगे।

Share Now

संबंधित खबरें

UAE vs NEP, ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 91st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात ने नेपाल को 4 विकेट से रौंदा, मुहम्मद शाहदाद और मुहम्मद वसीम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

UAE vs NEP, ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 91st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 240 रनों का लक्ष्य, भीम शर्की ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NEP ICC CWC League 2 2025 Live Scorecard: संयुक्त राज्य अमेरिका क्रिकेट टीम ने नेपाल को 4 विकेट से हराया, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार ने खेली शानदार पारी, देखें मैच का स्कोरकार्ड

Nepal vs United States of America, 89th Match Scorecard: दुबई में नेपाल ने संयुक्त राज्य अमेरिका को दिया 272 रनों का टारगेट, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\