खेल

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की समापन समारोह में कई जानेमाने कलाकारों ने किया परफॉर्म

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के आयोजन साथ समाप्त हुआ. राष्ट्रमंडल खेल का झंडा विक्टोरिया के गवर्नर को भेंट किया गया. ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल का अगला मेजबान होने वाला है,

Commonwealth Games 2022: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की समापन समारोह में कई जानेमाने कलाकारों ने किया परफॉर्म
कॉमनवेल्थ गेम्स (Photo Credits ANI)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में शानदार समापन समारोह के आयोजन साथ समाप्त हुआ, जिसमे कई सरे जाने माने ग्लोबल  कलाकारों ने अपना जलवे बिखेरे, राष्ट्रमंडल खेल का फ्लैग को विक्टोरिया शहर के गवर्नर को भेंट किया गया. ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल का अगला मेजबान होने वाला है, फ्लैग हैंडओवर समारोह राष्ट्रमंडल खेल के अगले मेजबान का आधिकारिक हैंडओवर का प्रतीक होता है ये उसी को दिया जाता है जो अगला मेजबान होने वाला होता है और इसका अगला मेजबान ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य होने वाला और यह अबकी बार अलग अलग शहरो में जैसे जिलॉन्ग, बल्लारेट, बेंडिगो और गिप्सलैंड में पहली बार अनेक-शहरो में खेला जायेगा. यह भी पढ़ें: जीत के बाद लौटे भारतीय मुक्केबाजों का दिल्ली हवाईअड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत

ट्वीट देखे:

Prince Edward, अर्ल ऑफ वेसेक्स ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल के समाप्ति की घोषणा किया. बर्मिंघम Commonwealth अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रमंडल खेल था जिसमे पिछले 11 दिनों में 5,000 से अधिक एथलीटों ने अपने प्रतिभा को दिखाया.भारत की ओर से स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल और मुक्केबाज निकहत ज़रीन ने टीम का नेतृत्व किया.

भारत 22 स्वर्ण, 15 रजत, 23 कांस्य पदक और कुल 61 पदक के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह उद्घाटन समारोह में भारत के फ्लैग मैन थे. भारत का बर्मिंघम 2022 में एक अच्छा अभियान रहा, जिसमें 61 पदक (22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य) जीते, कुश्ती ने छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि भारोत्तोलन में 10 पदक शामिल थे.

पुरुष हॉकी टीम ने रजत जीता, जो इस संस्करण में भारत के लिए अंतिम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 पदक था. ऑस्ट्रेलिया 178 पदक (67 स्वर्ण, 57 रजत, 54 कांस्य) के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि मेजबान इंग्लैंड 175 पदक (56 स्वर्ण, 65 रजत, 53 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

28 जुलाई से 8 अगस्त तक, लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).