खेल

चैम्पियंस ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचने के लिए नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम करना चाहेगी ये काम

भारतीय टीम के कप्तान श्रीजेश ने कहा, "कल का दिन भाग्यशाली था, क्योंकि 12 पेनाल्टी कॉर्नर का सामना करना मुश्किल होता है. मैच का परिणाम उनके पक्ष में कभी भी जा सकता था। हम इस तरह से पेनाल्टी कॉर्नर नहीं दे सकते."

चैम्पियंस ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचने के लिए नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम करना चाहेगी ये काम
चैम्पियंस ट्रॉफी : फाइनल की आस लेकर नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरेगा भारत (Photo: Getty Images)

ब्रेडा (नीदरलैंड्स). चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लेकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी मैच के लिए मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम के कप्तान पी.आर. श्रीजेश का कहना है कि उनकी टीम इस आखिरी राउंड-रोबिन मैच को सेमीफाइनल की तरह खेलेगी. अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 और दूसरे मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराने के बाद भारतीय टीम ने सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन इसके बाद उसे मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा और बेल्जियम के खिलाफ खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा.

ऐसे में भारत के लिए मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी पूल मैच जीतना करो या मरो की स्थिति हो गई है. यह चैम्पियंस ट्रॉफी का आखिरी चरण है और इस कारण से भारत हर हाल में पोडियम तक पहुंचना चाहता है.

भारतीय टीम के कप्तान श्रीजेश ने कहा, "कल का दिन भाग्यशाली था, क्योंकि 12 पेनाल्टी कॉर्नर का सामना करना मुश्किल होता है. मैच का परिणाम उनके पक्ष में कभी भी जा सकता था। हम इस तरह से पेनाल्टी कॉर्नर नहीं दे सकते."

श्रीजेश ने इस बात को स्वीकार किया है कि नीदरलैंड्स के पास घर में आयोजित हो रहे टूर्नामेंट का फायदा है. उन्होंने कहा, "हम इस मैच की चुनौती के लिए तैयार हैं. हम फाइनल से केवल एक कदम दूर हैं। ट्रॉफी को जीतना हमारी ख्वाहिश है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).