Brazil Football Legend Pele Passes Away: पेले के निधन पर शोक में डूबा ब्राजील
पेले के गृह नगर में रहने वाले 67 वर्षीय जॉर्ज तवारेस को सुबह चार बजे इस फुटबॉलर के निधन की खबर पता चली. तवारेस जब छोटे थे तो अपने चचेरे भाई के साथ रेडियो पर पेले के बारे में सुनते थे.
पेले के गृह नगर में रहने वाले 67 वर्षीय जॉर्ज तवारेस को सुबह चार बजे इस फुटबॉलर के निधन की खबर पता चली. तवारेस जब छोटे थे तो अपने चचेरे भाई के साथ रेडियो पर पेले के बारे में सुनते थे. उनके खेल से ही प्रभावित होकर वह फुटबॉल से जुड़े थे. तवारेस ने कहां,‘‘ वह एक विरासत छोड़ गए हैं. वह विदेशों में ब्राजील के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते थे.’’
पेले के निधन पर कई लोग रोने लगे. रियो डी जेनेरियो के इपानेमा समुद्र तट पर अपने भतीजे के साथ फुटबॉल खेल रहे पाउलो विनिसियस को जब यह खबर पता चली तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए. मिनास गेरेस में रहने वाली 55 साल की रोसेली ऑगस्टो ने कहा,‘‘ पेले ने ब्राजील के लोगों को एक नई पहचान दी. वह हमारे आदर्श हैं. वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे.’’यह भी पढ़ें : Rishab Pant To Miss IPL: एक्सीडेंट की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो जाएंगे ऋषभ! AIIMS ऋषिकेश ने पंत के हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट
लूसिया कुन्हा पेले के लाखों प्रशंसकों में एक है. वह रेडियो पर उनके कारनामों के बारे में सुनती थी और अखबारों में उनके बारे में पढ़ती थी. उन्होंने कहा,‘‘ पेले ने बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों को प्रेरित किया. वह हमारे आदर्श थे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

