ब्रिस्बेन में सख्त क्वारंटीन नियमों के खिलाफ है बीसीसीआई

भारतीय टीम को अगर एक बार और सख्त क्वारंटीन नियमों से गुजरना पड़ता है तो वह चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए ब्रिस्बेन नहीं जाएगी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सिडनी, 8 जनवरी: भारतीय टीम को अगर एक बार और सख्त क्वारंटीन नियमों से गुजरना पड़ता है तो वह चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए ब्रिस्बेन (Brisbane) नहीं जाएगी. बीसीसीआई ने कथित तौर पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) को इस बारे में बता दिया है. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने गुरुवार को सीए से हुए हालिया संवाद में इस बारे में बता दिया है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि सीए को एक ई-मेल भेजा गया है और कहा गया है कि सख्त क्वारंटीन की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि भारतीय टीम आस्ट्रेलिया आने के बाद दो सप्ताह क्वारंटीन रही है. अधिकारी के मुताबिक भारतीय टीम प्रबंधन ने कहा है कि खिलाड़ियों के मुताबिक होटलों मे बंद रहना काफी तनावपूर्ण हो रहा है. बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों से होटल के बाहर जाने को मना कर दिया है. सख्त क्वारंटीन के मुताबिक टीम को होटल-ग्राउंड-होटल में ही रहना होगा. ब्रिस्बेन के गाबा (Gaba) में 15-19 जनवरी के बीच चौथा टेस्च मैच खेला जाना है.

यह भी पढ़े: Ind va Aus Test Series 2020-21: सीए के मुताबिक 5 भारतीय खिलाड़ी आइसोलेशन में, BCCI करेगी जांच.

भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने साफ कर दिया है कि खिलाड़ियों को क्वारंटीन से परेशानी नहीं है और वह इसका पालन करने को तैयार हैं. उन्होंने हालांकि यह कहा था कि होटल के कमरे में बंद रहना एक चुनौती है वो भी तब जब सिडनी में बाकी लोग सामान्य जिंदगी जी रहे हैं.

सोमवार को सीए ने कहा था कि उन्होंने इस मसले पर बीसीसीआई से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं सुना है. क्वींसलैंड (Queensland) सरकार ने पहले कहा था कि नियम का पालन करने का विकल्प नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड