Pak vs Ban T20 Series: शानदार फॉर्म में बांग्लादेश, पाकिस्तान को रहना होगा सावधान

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रविवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले 20, 22 और 24 जुलाई को ढाका में ही खेले जाने हैं. पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है, जबकि लिट्टन दास बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं.

बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly)

नई दिल्ली, 20 जुलाई : पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रविवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इस टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले 20, 22 और 24 जुलाई को ढाका में ही खेले जाने हैं. पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है, जबकि लिट्टन दास बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं. बांग्लादेश की टीम हाल ही में श्रीलंका का दौरा समाप्त करके स्वदेश आई है, जहां उसने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की. लिट्टन दास बांग्लादेश के ऐसे पहले कप्तान बन चुके हैं, जिन्होंने विदेशी धरती पर दो बार टी20 सीरीज जीती है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया था.

पाकिस्तान और बांग्लादेश के टी20 इतिहास को देखें, तो पाकिस्तान का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों देशों के बीच साल 2007 से अब तक 22 टी20 मैच खेले गए, जिसमें 19 मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि तीन मैच बांग्लादेश के नाम रहे. शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 140 रन है. भले ही इस मैदान पर 211 रन तक बन चुके, लेकिन अधिकांश मुकाबलों में 140-150 रन के बीच ही बने हैं. यहां 61 में से 31 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं. ढाका के तापमान को देखा जाए, तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे. शाम छह बजे बारिश की आशंका 49 प्रतिशत है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यह भी पढ़ें : PAK vs BAN 1st T20I 2025 Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टी20 मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

बांग्लादेश : परवेज हुसैन एमोन, तंजीद हसन तमीम, लिट्टन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम.

पाकिस्तान : सईम अयूब, फखर जमान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद, सलमान मिर्जा, मोहम्मद नवाज, सुफियान मुकीम, साहिबजादा फरहान, अहमद दानियाल.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स