World Federation Para Badminton Ranking: यूपी कैडर के IAS सुहास एलवाई बने दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर, फ्रांस के लुकास मजूर को छोड़ा पीछे

उत्तर-प्रदेश के खेल सचिव और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने विश्व महासंघ पैरा बैडमिंटन रैंकिंग में पुरुष एकल वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है. अब वो दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर बन गए हैं.

Suhas L Yathiraj (Photo: @himantabiswa)

लखनऊ, 26 जून: उत्तर-प्रदेश के खेल सचिव और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास एलवाई ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने विश्व महासंघ पैरा बैडमिंटन रैंकिंग में पुरुष एकल वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है. अब वो दुनिया के नंबर एक पैरा शटलर बन गए हैं. यह भी पढ़ें: Sania Mirza’s Haj journey Concludes: सानिया मिर्ज़ा की हज यात्रा हुई पूरी, परिवार के साथ नई तस्वीर हुई वायरल

सुहास एलवाई ने फ्रांस के लुकास मजूर को एसएल-4 एकल वर्ग में पीछे छोड़कर यह कामयाबी हासिल की. इस बड़ी उपलब्धि के बाद वो अब पेरिस ओलंपिक में बतौर शीर्ष शटलर मैदान में उतरेंगे. यह पहला मौका है, जब विश्व रैंकिंग में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ है.

यूपी कैडर के आईएएस सुहास एलवाई ने इसी साल फरवरी में भी देश का नाम रौशन किया था. उन्होंने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को हराकर विश्व चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया था. उन्होंने पैरा बैडमिंटन में कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है.

वो भारत के लिए दो बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं. सुहास एलवाई ने 2016 में चीन में खेली गई एशियाई पैरा चैंपियनशिप और 2024 में थाईलैंड में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था. 2020 में हुए टोक्यो पैरालंपिक में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था.

बता दें सुहास एलवाई कर्नाटक के शिगोमा शहर के रहने वाले हैं. उन्हें बचपन से ही खेल-कूद में रूचि थी. पैर से दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. पढ़ाई-लिखाई के साथ खेल पर भी ध्यान केंद्रित किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने नौकरी करनी शुरू की.

इसी बीच उनके पिता का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने सिविल परीक्षा की तैयारी शुरू की. सुहास एलवाई ने 2007 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और उनकी नियुक्ति यूपी कैडर में हुई. खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए भारत सरकार उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी नवाज चुकी है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड