ITF Mysuru Open 2023: प्रज्जवल देव मैसुरु ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के एस डी प्रज्जवल देव ने बुधवार को यहां हमवतन एस अभिनव संजीव को हराकर आईटीएफ मैसुरु ओपन के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

बैडमिंटन प्रतीकात्मक तस्वीर( Photo credit: Twitter)

मैसुरु, 29 मार्च भारत के एस डी प्रज्जवल देव ने बुधवार को यहां हमवतन एस अभिनव संजीव को हराकर आईटीएफ मैसुरु ओपन के पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।.

प्रज्जवल ने संजीव को सीधे सेट में 6-4 7-5 से हराया. प्रज्जवल को अनुभवी भारतीय खिलाड़ी और पांचवें वरीय रामकुमार रामनाथन से भिड़ना था लेकिन चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा.

स्थानीय खिलाड़ी प्रज्जवल इस 25 हजार डॉलर इनामी टूर्नामेंट के अगले दौर में हमवतन विष्णु वर्धन से भिड़ेंगे. यह भी पढ़ें: केएल राहुल पर कप्तानी में खरा उतरने की चुनौती के बीच लखनऊ के लिए राह नहीं होगा आसान, डाले एक नजर टीम की मजबूती, कमजोरियों पर

दिन का सबसे बड़ा उलटफेर ब्रिटन के गैरवरीय जॉर्ज लोफहेगेन ने किया. दुनिया के 182वें नंबर के खिलाड़ी लोफहेगेन ने वियतनाम के शीर्ष वरीय नैम होएंग ली को 6-3 6-4 से हराया.

अमेरिका के दूसरे वरीय ओलिवर क्रॉफोर्ड ने भारत के वाइल्ड कार्ड धारक मनीष गणेश को 6-1 6-3 से हराया जबकि यूक्रेन के ओरियोव व्लादिस्लाव ने भारत के निकी पूनाचा को 4-6 6-2 6-3 से शिकस्त दी.

आठवें वरीय एलिस ब्लेक ने भारतीय क्वालीफायर सिद्धार्थ विश्वकर्मा के पहले सेट में 2-0 के स्कोर पर मुकाबले से हटने पर अगले दौर में जगह बनाई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी