ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. सिडल ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान में आस्ट्रेलियाई टीम के सामने अपने इस फैसले का ऐलान किया. सिडल बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम में शामिल थे लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके.

पीटर सिडल (Photo Credits: IANS)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज पीटर सिडल (Peter Siddle) ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. सिडल ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान में आस्ट्रेलियाई टीम के सामने अपने इस फैसले का ऐलान किया. सिडल बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया की 13 सदस्यीय टीम में शामिल थे लेकिन वह अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके.

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने आस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेल चुके सिडल के हवाले से लिखा है, "संन्यास के लिए सही समय का चयन करना हमेशा कठिन रहा है. एशेज मेरा लक्ष्य था और मैंने टीम के साथ बने रहने के लिए खूब मेहनत की."

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर के एल राहुल ने टेलीफोन बूथ में अथिया शेट्टी के साथ पोस्ट की फोटो, अब सेलिब्रिटीज भी ले रहे चुटकी

सिडल ने कहा है कि वह विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. सिडल ने कहा, "मैं विक्टोरिया के लिए खेलना जारी रखूंगा. साथ ही मैं एसेक्स के लिए काउंटी भी खेलना जारी रखूंग. मुझे क्रिकेट से प्यार है." सिडल ने आस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैच खेले और 221 विकेट हासिल किए. उनका अंतिम टेस्ट मैच इस साल के एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच था.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल