Australia vs India: यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 का लक्ष्य

यशस्वी जायसवाल (161 रन) और विराट कोहली (नाबाद 100 रन) के शानदार शतकों से भारत ने रविवार को यहां पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक के बाद अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन पर घोषित कर दी और मेजबान टीम के सामने 534 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया.

Yashasvi Jaiswal (Photo: X)

पर्थ, 24 नवंबर : यशस्वी जायसवाल (161 रन) और विराट कोहली (नाबाद 100 रन) के शानदार शतकों से भारत ने रविवार को यहां पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टी ब्रेक के बाद अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन पर घोषित कर दी और मेजबान टीम के सामने 534 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया. भारत को पहली पारी में 46 रन की बढ़त हासिल थी.

विराट ने मार्नस लाबुशेन की गेंद पर स्वीप से चौका लगाकर जैसे ही अपना शतक पूरा किया, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पारी घोषित कर दी. दूसरे छोर पर नीतिश कुमार रेड्डी 27 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे. विराट ने 143 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए. जबकि, नीतिश ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. यह भी पढ़ें : Virat Kohli Century: पर्थ में विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक, भारत ने अपनी दूसरी पारी 487 रन पर की घोषित

विराट ने इस शतक के साथ ही बाहरी देश में सर्वाधिक 7 शतक बनाने के सुनील गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी कर ली. उन्होंने इसके अलावा एक देश के खिलाफ 9 शतक बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. तेंदुलकर के श्रीलंका के खिलाफ 9 शतक और आस्ट्रेसिया के खिलाफ 11 शतक है. गावस्कर के नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 शतक बनाने का रिकार्ड है. विराट कोहली का यह 30वां शतक है और वह आस्ट्रेलिया के डान ब्रेडमैन के 29 शतकों से आगे निकल गए.

भारत ने 18 गेंदों के अंतराल में आठ रन पर तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन विराट ने वाशिंगटन सुंदर के साथ छठे विकेट के लिए 89 रन और नीतिश कुमार रेड्डी के साथ सातवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर भारत की कुल बढ़त को 500 के पार पहुंचा दिया.

इससे पहले, यशस्वी जायसवाल अपने शनिवार के 90 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए 297 गेंदों पर 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 161 रन की मैराथन पारी खेलने के बाद आउट हो गए. दूसरे नाबाद बल्लेबाज केएल राहुल ने 77 रन बनाए. भारत ने अपने कल के बिना कोई विकेट खोए 172 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड