क्रिकेट

Aus vs SA 2nd Test, Day3: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द

सिडनी में लगातार बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को रद्द हो गया.

Aus vs SA 2nd Test, Day3: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन का खेल  बारिश के कारण रद्द
ऑस्टेलिया (Photo: Twitter)

सिडनी, 6 जनवरी : सिडनी में लगातार बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया (Australia) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुक्रवार को रद्द हो गया.

बारिश के कारण पहले दिन भी आधे दिन का खेल बर्बाद हुआ था. दूसरे दिन हालात सुधरे और पूरे 90 ओवर का खेल हुआ. लेकिन तीसरे दिन फिर मौसम की मार पड़ी और एक भी गेंद नहीं फेंकी गयी. शनिवार के लिए बेहतर मौसम की भविष्यवाणी की गयी है. गुरूवार को स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 475 रन था. उस्मान ख्वाजा 195 और मैट रेनशॉ पांच रन पर नाबाद थे. यह भी पढ़ें : 2023 Men’s FIH Hockey World Cup: 13 जनवरी से पुरुष हॉकी वर्ल्डकप, जानें कौनसी टीम ने कितनी बार किया है खिताब पर कब्जा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि तीसरे दिन के खेल के टिकट खरीदने वालों को रिफंड दिया जाएगा. दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच हारकर सीरीज पहले ही गंवा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).