खेल

एशियाई खेल : ब्रिज में प्रणब, शिभनाथ ने जीता गोल्ड

भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

एशियाई खेल : ब्रिज में प्रणब, शिभनाथ ने जीता गोल्ड
प्रणब बर्धन व शिभनाथ (Photo Credits: Twitter)

जकार्ता: भारत के प्रणब बर्धन और शिभनाथ सरकार ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिभनाथ सरकार की जोड़ी 384 अंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.

भारत का यह इन खेलों में 15वां स्वणर्ं है। इसी के साथ भारत ने 1951 में दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में जीते गए 15 स्वर्ण पदक की बराबरी कर ली है.

भारत के ही सुमित मुखर्जी और देबाब्रत मजूमदार 333 अंक लेकर नौवें स्थान पर रहे। सुभाष गुप्ता सपन देसाई की भारतीय टीम 306 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रही.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2018 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).