एशियाई खेल टेबल टेनिस 2018: शरथ-मनिका को मिला ब्रांज, तो वहीं कयाक-4 की 500 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भारत

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंता शरथ कमल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को सेमीफाइनल में हार कर कांस्य पदक तक ही सीमित रह गए.

एशियन गेम्स फाइल फोटो (File Photo: ANI)

जकार्ता: भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और उनके पुरुष जोड़ीदार अचंता शरथ कमल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार को सेमीफाइनल में हार कर कांस्य पदक तक ही सीमित रह गए.  मिश्रित युगल टेबल टेनिस के सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के चुकिन वांग और सुन यिंगशा की जोड़ी ने 4-1 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई.

चीन की जोड़ी ने पांच सेटों तक चले मुकाबले में 11-9, 11-5, 11-13, 11-4, 11-8 से जीत हासिल कर फाइनल में स्थान पक्का किया.

तो वहीं भारतीय पुरुष टीम ने पदक को पक्का करते हुए 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल-1 में दूसरा स्थान हासिल किया. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इस स्पर्धा को पूरा करने के लिए 1 मिनट और 33.587 सेकेंड का समय लिया। इस स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को होगा.

इससे पहले, भारतीय टीम ने हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा के हीट-1 में भारतीय टीम ने एक मिनट और 37.549 सेकेंड का समय लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी