एशियाई खेल 2018: सुधा सिंह ने 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में जीता रजत
भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया. सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेंकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया.
जकार्ता: भारत की महिला धावक सुधा सिंह ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक पर कब्जा जमाया. सुधा ने नौ मिनट 40.03 सेंकेंड में दूरी तय करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. यह भारत का दिन का तीसरा पदक और दूसरा रजत है.
2010 की एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली सुधा एक समय स्वर्ण पदक की दौड़ में थी लेकिन बहरीन की विनफ्रेड यावी से पीछे रह गईं. विनफ्रेड ने नौ मिनट 36.52 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक जीता.
#AsianGames2018: India's Sudha Singh wins silver in Women's 3000m Steeplechase. pic.twitter.com/jlnL328qir
— ANI (@ANI) August 27, 2018
कांस्य पदक पर वियतनाम की थि ओन्ह गुयेन ने नौ मिनट 43.83 सेकेंड का समय निकला. भारत की एक और धावक चिंता 11वें स्थान पर रहीं. उन्होंने 10 मिनट 26.21 सेकेंड का समय निकाला.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2018 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

