एशियाई खेल (एथलेटिक्स): देश की बेटी सीमा पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सीमा के अलावा एक अन्य महिला एथलीट संदीप कुमारी पांचवें नंबर पर ही. 25 वर्षीय संदीप ने पहले प्रयास में 53.20 और तीसरे प्रयास में 54.61 मीटर की दूरी फेंकी. उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा.

सीमा पूनिया (Photo Credit-Twitter)

जकार्ता. गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया. 35 साल की सीमा ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में फाइनल में तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया. सीमा ने अपने पहले प्रयास में 58.51 मीटर की दूरी फेंकी, लेकिन दूसरा प्रयास में उनका फाउल रहा. चौथे प्रयास में उन्होंने 61.28 मीटर की दूरी फेंकी जबकि पांचवां प्रयास फाउल रहा.

पिछले एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सीमा ने तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी फेंक कर कांस्य पदक अपने नाम किया. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत, मलेशिया ने दी मात

सीमा के अलावा एक अन्य महिला एथलीट संदीप कुमारी पांचवें नंबर पर ही. 25 वर्षीय संदीप ने पहले प्रयास में 53.20 और तीसरे प्रयास में 54.61 मीटर की दूरी फेंकी. उनका दूसरा प्रयास फाउल रहा.

चीन की यांग चेन ने 65.12 मीटर के साथ स्वर्ण और उनके हमवतन बिन फेंग ने 64.25 मीटर के साथ रजत पदक जीता.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू