एशियाई खेल (कुराश): मालाप्रभा ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल, पिंकी फाइनल मे पहुंची

मालाप्रभा को सेमीफाइनल में हार मिली. उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुल्यामानोव ने मालाप्रभा को 10-0 से शिकस्त से उनको फाइनल में जाने से रोक दिया.

पिंकी बालहारा (Photo Credit-Twitter @GOPALRAJDOLI)

जकार्ता. भारत की पिंकी बालहारा ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को कुराश की महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया है. इसी भारवर्ग में हालांकि मालाप्रभा याल्प्पा जाधव सेमीफाइनल में हार गईं. पिंकी ने अंतिम चार के मुकाबले में उज्बेकिस्तान की अबदुमनाजिडोवा ओयुसुलव को 3-0 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया.इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया कुसुमवारदानी टेरी सुसांती को 3-0 से शिकस्त दे सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी.

मालाप्रभा को सेमीफाइनल में हार मिली. उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुल्यामानोव ने मालाप्रभा को 10-0 से शिकस्त से उनको फाइनल में जाने से रोक दिया. वही दूसरी तरफ 200 मीटर सेमीफाइनल की हीट 2 से हिमा दास डिस्क्वालिफाई हो गई हैं. उन्होंने बाकी खिलाड़ियों से पहले दौड़ लगानी शुरू कर दी थी.

मालाप्रभा ने क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की वान नगोक तु को 5-0 से मात देकर अंतिम-4 में जगह बनाई थी.

बता दें कि भारत के मनजीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. वहीं, भारत के ही जिनसन जॉनसन ने इस स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया है. यह भारत का दिन का पहला और कुल नौवां स्वर्ण पदक है. मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट