एशियाई खेल (मुक्केबाजी): मनोज कुमार 69 किग्रा के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
मनोज शुरू से आक्रामक थे और बेहद तेज खेल खेल रहे थे. संजय ने हालांकि घैर्य रखा और सही समय पर पंच मारने का प्रयास किए। कुछ मौकों पर वह सफल भी रहे.
जकार्ता. भारत के पुरुष मुक्केबाज मनोज कुमार ने 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को 69 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. मनोज ने पहले दौर के मैच में भूटान के संजय वांगदी को 5-0 से मात देकर अगले दौर में कदम रखा. मनोज के पक्ष में सभी रेफरियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया.
मनोज शुरू से आक्रामक थे और बेहद तेज खेल खेल रहे थे. संजय ने हालांकि घैर्य रखा और सही समय पर पंच मारने का प्रयास किए. कुछ मौकों पर वह सफल भी रहे.
दूसरे दौर में भी आलम यही था कि मनोज अपने प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहे. तीसरे दौर में संजय ने कोशिश की लेकिन लेकिन मनोज ने सही डिफेंस से उनके पंचों को जाया कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2018 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

