एशियाई खेल (बास्केटबॉल): भारतीय महिला टीम की लगातार चौथी हार

भारत ने अपनी लय बनाए रखी और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 21-21 अंक हासिल किए. चौथे और अंतिम क्वार्टर की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही.

(File Photo: ANI)

जकार्ता. भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी. इंडोनेशिया ने ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में भारत को 69-66 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. भारत को ग्रुप स्तर के अन्य मुकाबलों में कजाकिस्तान, चीनी ताइपे और युनिफाइड कोरिया के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी. इंडोनेशिया ने पहले क्वार्टर में बेहतरीन शुरुआत की और आक्रामक खेले दिखाते हुए 17-14 से बढ़त बना ली.

भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे क्वार्टर में अपने प्रदर्शन को बेहतर किया और इंडोनेशिया द्वारा अर्जित 14 अंकों के मुकाबले 15 अंक हासिल करते हुए कुल स्कोर के अंतर को कम किया. यह भी पढ़े-एशियन गेम्स: 15 साल की उम्र में भारत को दिलाया मेडल, जानें कौन है निशानेबाज शार्दुल विहान

भारत ने अपनी लय बनाए रखी और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने 21-21 अंक हासिल किए. चौथे और अंतिम क्वार्टर की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही. भारतीय टीम ने शुरुआती बढ़त बनाई लेकिन अंतिम क्षणों में गेंद पर खराब नियंत्रण के कारण मेजबान टीम ने 17 अंक अर्जित करते हुए मैच को अपने नाम किया. भारत ने इस क्वार्टर में 16 अंक हासिल किए.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने बनाया खास रिकॉर्ड, टी20I में लगातार 10 जीत के साथ इस खास सूची में हुए शामिल

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड