एशियाई खेल: अरपिंदर सिंह ने लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

अरपिंदर सिंह ने बुधवार को हुए फाइनल में 16.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सोने का तमगा हासिल किया. वह फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले प्रयास में फाउल कर बैठे. लेकिन दूसरी बार में उन्होंने 16.58 मीटर की छलांग लगाई.

अरपिंदर सिंह (Photo Credit-Twitter)

जकार्ता. भारत के अरपिंदर सिंह ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. अरपिंदर सिंह ने बुधवार को हुए फाइनल में 16.77 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ सोने का तमगा हासिल किया. बता दें कि अमृतसर के रहने वाले अरपिंदर ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वह आठ साल की उम्र से स्पोर्ट्स की ओर रुख किया था. पहले वह 100 मीटर रेस में हिस्सा लेते थे. लेकिन उनके कोच ने उन्हें ट्रिपल जंप में हिस्सा लेने की सलाह दी.

वह फाइनल में अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए और पहले प्रयास में फाउल कर बैठे. लेकिन दूसरी बार में उन्होंने 16.58 मीटर की छलांग लगाई. तीसरे प्रयास में अरपिंदर सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया और 16.77 मीटर की दूरी तय की. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: सिल्वर मेडल जीत के बाद बोली दुती चंद, कहा- मेरा मेडल भारत को समर्पित

इस प्रयास के बाद हालांकि दो प्रयास बचे हुए थे लेकिन बाकी प्रतिस्पर्धियों की छलांग से लग गया था कि अरपिंदर सिंह  स्वर्ण अपने नाम कर लेंगे. अगले प्रयास में उन्होंने 16.08 मीटर की छलांग लगाई. चौथे एवं पांचवें प्रयास में फाउल कर बैठे लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनकी 16.77 मीटर की छलांग से आगे नहीं निकल पाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट