एशियाई खेल: टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष टीम ने जीता ब्रोंज
भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ. भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से मात दी.
जकार्ता: भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल हुआ. भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की टीम ने 3-0 से मात दी. ऐसे में भारत को कांस्य से संतोष करना पड़ा.
पहले मैच में साथियान गनाशेखरन को दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी सांग्सु ली ने 11-9, 9-11, 3-11, 3-11 से मात देकर अपनी टीम का खाता खोला. दूसरे मैच में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा. अचंता शरथ कमल को सिक योंग जियोंग ने 9-11, 9-11, 11-6, 11-7, 8-11 से हरा दिया.
भारत तीसरे मैच में मिली हार के कारण फाइनल में कदम रखने से चूक गया. तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया के वुजिन जांग ने एंथोनी अमलराज को 11-5, 11-7, 4-11, 11-7 से मात दी.
संबंधित खबरें
Bowlers With Most Wicket In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे घातक गेंदबाज, जानिए किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट
New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड
5 Batting Records Virat Kohli Can Break In IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, 10,000 रन से लेकर 300 छक्कों तक बना सकते हैं इतिहास
Batsmen With Most Runs In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन मशीन, जानिए किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन
\