एशियाई खेल 2018: भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल से चूकी, जापान से मिली हार

स्वर्ण से चूकने के कारण भारतीय महिला टीम को टोक्यो ओलम्पिक-2020 का टिकट भी गंवाना पड़ा. टोक्यो ओलम्पिक खेलने के लिए भारतीय टीम को अब क्वालिफाईंग मैच खेलने होंगे.

भारतीय महिला हॉकी टीम (Photo Credit-Twitter)

जकार्ता. भारतीय महिला हॉकी टीम को यहां 18वें एशियाई खेलों के फाइनल में शुक्रवार को जापान के हाथों 1-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. जापान के लिए शिहोरी ओइकावा ने 11वें, मोतोमी कावामुरा ने 44वें मिनट में गोल किए. वहीं भारतीय टीम के लिए नेहाल गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया. इस हार के साथ ही भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में 36 साल बाद दूसरा स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं. भारत ने 1982 में नई दिल्ली में हुए नौवें एशियाई खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता था.

स्वर्ण से चूकने के कारण भारतीय महिला टीम को टोक्यो ओलम्पिक-2020 का टिकट भी गंवाना पड़ा. टोक्यो ओलम्पिक खेलने के लिए भारतीय टीम को अब क्वालिफाईंग मैच खेलने होंगे. यह भी पढ़े-एशियाई खेल 2018: बॉक्सर अमित पंघल की सेमीफाइनल में जीत, फाइनल में गोल्ड के लिए भिड़ेंगे

ज्ञात हो कि एशियन गेम्स 2018 में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा. ग्रुप मुकाबले में भारत ने इंडोनेशिया को 8-0, कजाकिस्तान को 21-0, दक्षिण कोरिया को 4-1, और थाइलैंड को 5-0 से हराया था.

इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने चीन को कड़ी टक्कर के बाद 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि फाइनल में भारत को जापान के हाथों 1-2 से हार झेलनी पड़ी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड