खेल

एशियाई खेल 2018: बॉक्सर अमित पंघल ने दिलाया 14वां गोल्ड, भारत के खाते में अब 66 पदक

भारत के मुक्केबाज अमित पंघल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं

एशियाई खेल 2018: बॉक्सर अमित पंघल ने दिलाया 14वां गोल्ड, भारत के खाते में अब 66 पदक
अमित पंघाल (Photo Credits : File Photo )

जकार्ता: भारत के मुक्केबाज अमित पंघल यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन शनिवार को पुरुषों की 49 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे हैं. राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता अमित ने फाइनल मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी।

अमित ने ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता के सामने डट कर खड़े रहे और बेहतरीन मुकाबला करते हुए स्वर्ण जीत ले गए। दोनों के बीच बेहद रोचक मुकाबला हुआ.

कार्लो को हराकर फाइनल में पहुंचे अमित

अमित ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के कार्लो पालम को 3-2 से हराया। इससे पहले विकास कृष्णन को आंख पर चोट के कारण अनफिट करार दे दिया गया, जिससे उन्हें 75 किग्रा पुरुष सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं उतर पाए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2018 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).