एशियाई खेल भारोत्तोलन: अजय सिंह 77 किग्रां वर्ग में पदक से चूके
इसके बाद, क्लीन एंड जर्क में तीनों प्रयासों में सफलता हासिल की. उन्होंने 182 किलोग्राम का भार उठाकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में उन्होंने कुल 327 किलो का भार उठाया. शिवालिंगम ने कुल 314 किलो का भार उठाया। वह क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास में चोटिल हो गए.
जकार्ता: भारतीय भारोत्तोलक अजय सिंह यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को भारोत्तलोन में पुरुषों की 77 किलोग्राम स्पर्धा में पदक से चूक गए. अजय को इस स्पर्धा के फाइनल में पांचवां स्थान हासिल हुआ, वहीं एक अन्य भारोत्तोलक सतीश कुमार शिवालिंगम को क्लीन एंड जर्क में चोटिल हो गए. इस स्पर्धा स्नैच में अजय ने दो प्रयासों में सफलता हासिल की, वहीं एक प्रयास में वह असफल रह गए. उन्होंने 145 किलो का भार उठाकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया.
इसके बाद, क्लीन एंड जर्क में तीनों प्रयासों में सफलता हासिल की. उन्होंने 182 किलोग्राम का भार उठाकर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे में उन्होंने कुल 327 किलो का भार उठाया. शिवालिंगम ने कुल 314 किलो का भार उठाया। वह क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास में चोटिल हो गए.
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उत्तरी कोरिया के वी जोए चो ने कुल 348 किलो का भार उठाकर हासिल किया. दक्षिण कोरिया के जाए वू किम ने रजत पदक हासिल किया. उन्होंने कुल 347 किलो का भार उठाया. थाईलैंड के भारोत्तोलक चातुफुम चिनावोंग ने कुल 341 किलो का भार उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2018 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).