Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा से डरा पाकिस्तान, अकरम, वकार, आमिर ने बताया जल्दी आउट करने का तरीका

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में अभिषेक शर्मा को लेकर पाकिस्तानी टीम में दहशत का माहौल है. पाकिस्तानी गेंदबाज अभिषेक से डरे हुए हैं.

अभिषेक शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

मुंबई, 27 सितंबर : एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को लेकर पाकिस्तानी टीम में दहशत का माहौल है. पाकिस्तानी गेंदबाज अभिषेक से डरे हुए हैं.

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. अभिषेक ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी खेमें दहशत मचाई हुई है. पाकिस्तान के खिलाफ सुप-4 के मैच में भी अभिषेक ने 39 गेंद पर 74 रन की पारी खेली. वह लगातार तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. उनके इसी रौद्र रूप की वजह से पाकिस्तान खेमा डरा हुआ है. पाकिस्तानी टीम का मानना है कि अगर अभिषेक क्रीज पर 10 ओवर भी रूक गए तो मैच का भारत के पक्ष में कर देंगे. इस वजह से विपक्षी खेमा अभिषेक को जल्दी आउट करने की रणनीति पर काम कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों और दिग्गज तेज गेंदबाजों वसीम अकरम और वकार यूनुस ने अपनी टीम के गेंदबाजों को अभिषेक शर्मा का विकेट जल्दी लेने का तरीका बताया है. यह भी पढ़ें : Asia Cup 2025 Final: क्या एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम बदलेगी अपना स्टैंड?

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से बात करते हुए वकार यूनिस ने कहा, "अभिषेक एक वास्तविक प्रतिभा हैं और शुरुआती कुछ ओवरों में ही मैच का रुख बदल सकते हैं, लेकिन हर किसी की कमजोरी होती है. वह अच्छी फॉर्म में हैं, फिर भी एक बुरा दिन हमेशा आता है. फाइनल में अभिषेक पर दबाव होगा, इसलिए अगर पाकिस्तानी गेंदबाज स्पष्टता और योजना के साथ गेंदबाजी करते हैं, तो वे उन्हें जल्दी आउट कर सकते हैं.” वसीम अकरम ने कहा, "शाहीन अफरीदी को अभिषेक को परेशान करने के लिए उन्हें लंबी गेंदें फेंकनी होंगी. पिछले दोनों मैचों में शाहीन ने फुल लेंथ पर गेंदबाजी की, उन्हें लेंथ बदलने और गेंद को लेंथ के पीछे से घुमाने की कोशिश करने की जरूरत थी."

मोहम्मद आमिर ने कहा, "मुझे लगता है कि एक अच्छे गेंदबाज को स्टंप्स के अंदर गेंदबाजी करके उन्हें अपनी बाहें खोलने की छूट नहीं देनी चाहिए. स्टंप्स से चार-पांच मीटर की दूरी पर स्विंग गेंद फेंकें, जिससे गेंद का किनारा लग सकता है. स्टंप्स के अंदर स्विंग करें. मैंने आईपीएल में मिशेल स्टार्क को मिडिल और ऑफ साइड से आउट-स्विंगर से उन्हें आउट करते देखा है. वह सख्त हाथों से खेलते हैं, इसलिए धीमी गेंद भी उनके खिलाफ कारगर हो सकती हैं." अभिषेक शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. वह एशिया कप 2025 के श्रेष्ठ स्कोरर हैं. 6 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 309 रन बना चुके हैं. टी20 फॉर्मेट के एक एडिशन का यह सर्वोच्च स्कोर है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड