Asia Cup 2025 Final: क्या एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय टीम बदलेगी अपना स्टैंड?

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें एक बेहद रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने को मिलेगा. रोमांचक मुकाबले की उम्मीद के साथ ही इस मैच से जुड़ी एक और उत्सुकता है, जो खासकर भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में है.

(Photo : X)

दुबई, 27 सितंबर : एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें एक बेहद रोमांचक और यादगार मुकाबला देखने को मिलेगा. रोमांचक मुकाबले की उम्मीद के साथ ही इस मैच से जुड़ी एक और उत्सुकता है, जो खासकर भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में है. इस उत्सुकता का जवाब फाइनल के समापन के बाद ही मिलेगा.

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में दो बार आमना-सामना हुआ है. 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच लीग मैच खेला गया था. वहीं, 21 सितंबर को सुपर-4 के दौरान दोनों ही टीमों की टक्कर हुई थी. दोनों मैचों में भारतीय टीम विजयी रही थी. 14 सितंबर वाले मैच की तरह ही भारतीय टीम ने 21 सितंबर वाले मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. ऐसी पूरी संभावना है कि फाइनल मैच में भी यही देखने को मिलेगा. दोनों टीमों के बीच 'नो हैंडशेक' जारी रहेगा. यह भी पढ़े :

Indian Cricket Team: सरनदीप सिंह दिल्ली सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम की योजना है कि खिताब जीतने की स्थिति में कप्तान सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से एसीसी को अवगत करा दिया गया है. देखना होगा कि यदि भारतीय टीम चैंपियन बनती है तो नकवी से खिताब न लेने का स्टैंड कायम रहता है, या इसमें बदलाव होगा. अगर नकवी खिताब नहीं देंगे, तो फिर किससे खिताब दिलवाया जाएगा. इन सारे सवालों के जवाब भारत के चैंपियन बनने के बाद ही मिलेंगे.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद कटु हैं. भारत किसी भी रूप में ऐसा कोई स्टेज शेयर नहीं करना चाहता , जहां पाकिस्तान की उपस्थिति हो. खिताब लेना तो फिर बहुत दूर की बात है. दरअसल, एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष होने के साथ-साथ पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री भी हैं. इसी वजह से भारतीय टीम चैंपियन बनने के बाद उनसे खिताब नहीं लेना चाहती.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट