खेल

अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने हासिल किए ओलंपिक कोटा

अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है. टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए निशानेबाजी में भारत के अब 15 कोटा हो गए हैं. रियो में भारत के 12 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था.

अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने हासिल किए ओलंपिक कोटा
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty Images)

अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है. टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए निशानेबाजी में भारत के अब 15 कोटा हो गए हैं. रियो में भारत के 12 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था. इस लिहाज से भारत उस संख्या को पार कर चुका है. रियो में हालांकि भारत को एक भी पदक नहीं मिला था.

अंगद और मैराज ने रविवार को यहां 14वें एशियाई चैंपियनशिप में शॉट गन स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता तथा ओलंपिक कोटा हासिल किया. शॉट गन स्पर्धा में अभी तक अंगद और मैराज ही ओलंपिक कोटा पाने में सफल रहे हैं. यह भी पढ़ें- निशानेबाजी: अनीश भानवाला ने जूनियर विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल

इससे पहले युवा भारतीय निशानेबाज एश्वर्य तोमर ने भारत को 13वां और पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत ने 12वां कोटा दिलाया था. केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंगद और मैराज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2019 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).