2023 Men’s FIH Hockey World Cup: 13 जनवरी से पुरुष हॉकी वर्ल्डकप, जानें कौनसी टीम ने कितनी बार किया है खिताब पर कब्जा
इस टूर्नामेंट 13 जनवरी से भारत में शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 पूल में बांट दिया गया है. इस टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया पूल डी में स्पेन, इंग्लैड और वेल्स के साथ रखा गया है.
मुंबई: एफएचआई मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप (FIH Hockey World Cup) शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. हॉकी इंडिया (Hockey India) ने फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी (Federation of International Hockey) के समन्वय से इस वैश्विक आयोजन के कार्यक्रम एलान किया. करीब आधी सदी से वर्ल्ड कप (World Cup) ट्रॉफी का प्रतीक्षा कर रही टीम इंडिया, स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
इस टूर्नामेंट 13 जनवरी से भारत में शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4 पूल में बांट दिया गया है. इस टूर्नामेंट में कुल 44 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया पूल डी में स्पेन, इंग्लैड और वेल्स के साथ रखा गया है. FIH Hockey Men’s World Cup 2023: हॉकी विश्व कप गत चैंपियन बेल्जियम की टीम पहुंची ओडिशा
सबसे सफल टीम रहीं पाकिस्तान
पुरुषों का हॉकी वर्ल्ड कप हर चार साल में एक बार आयोजित किया जाता है. इस वर्ल्ड कप का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है. हॉकी वर्ल्ड कप पहली बार साल 1971 में खेला गया था और तब से अब तक जारी है. इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान सबसे सफल टीम है. पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार वर्ल्ड हॉकी चैंपियन बनी हैं.
पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम तीन-तीन इस खिताब पर कब्जा किया हैं. वहीं, बेल्जियम और इंडिया ने एक-एक बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने वाली 16 टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. पहला मुकाबला अर्जेंटीना और साउथ अफ्रीका के बीच 13 जनवरी को होगा जबकि इसी दिन ऑस्ट्रेलिया-फ्रांस, इंग्लैंड-वेल्स और इंडिया-स्पेन का मुकाबला खेला जाएगा.
टीम इंडिया 47 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रहा है. आखिरी बार 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में टीम इंडिया ने हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसके बाद टीम इंडिया को इस ग्लोबल इवेंट में कभी भी कोई ट्रॉफी उठाने का अवसर नहीं मिला. टीम इंडिया ने पिछली बार चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड कप जीता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

