2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs SPN: टीम इंडिया और स्पेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, इन दिग्गजों पर होगी सबकी निगाहें

Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप का यह 15वां एडिशन है. टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के मुकाबले समेत कुल 4 मैच खेले जाएंगे. दिन का आखिरी मुकाबला होगा भारत और स्पेन के बीच. यह मुकाबला राउरकेला में शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) की शुरुआत आज यानी 13 जनवरी से हो रहा हैं. इस बार का वर्ल्ड कप ओडिशा (Odisha) में खेला जाएगा. घर में खेले जाने इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया (Team India) के पास एक बार फिर चैंपियन बनने का मौका है. भारतीय टीम ने इससे पहले 1975 में वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. आज शाम सात बजे टीम इंडिया और स्पेन (Spain) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इस बार टीम इंडिया इस लंबे इंतज़ार को खत्म कर सकती है.

इस हॉकी वर्ल्डकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 पूलों में बांटा गया है. टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला आज स्पेन के साथ खेलेगी. इस वर्ल्ड कप में कुल 44 मैच खेल जाएंगे. इस वर्ल्डकप में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत सिंह संभाल रहे हैं.

टीम इंडिया हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में चुनौती पेश करने के लिए मैदान में उतरेगी. भारत को 2018 में भी इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी. वह चौथी बार वर्ल्ड कप का आयोजन अपने मैदान पर करेगा. इससे पहले 1982 में मुंबई और 2010 में नई दिल्ली को मेजबानी मिली थी.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

हरमनप्रीत सिंह

टीम इंडिया के स्टार डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह ने पिछला वर्ल्ड कप 2018 भी खेला था. मगर इस बार हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी भी होगी. हॉकी करियर में हरमनप्रीत सिंह ने एक ओलंपिक कांस्य पदक, जूनियर वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे खिताब जीते हैं.

मनदीप सिंह

टीम इंडिया के स्टार फारवर्ड मनदीप सिंह ने पिछले साल यानी 2022 में टीम के लिए दूसरे सबसे अधिक 13 गोल दागने वाले खिलाड़ी थे. मनदीप सिंह विरोधी खिलाड़ियों को धोखा देने और पेनल्टी कॉर्नर के मौके छीनने में माहिर हैं. ऐसे में मनदीप सिंह का अनुभव इस बार वर्ल्ड कप में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

आकाशदीप सिंह

टीम इंडिया के लिए 200 से अधिक हॉकी मैच खेल चुके आकाशदीप सिंह से भी पूरे भारत को काफी उम्मीदें हैं. साल 2012 में डेब्यू करने वाले आकाशदीप सिंह ने 80 से अधिक गोल किए हैं. आकाशदीप सिंह को गोल मशीन भी कहा जाता है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक बनाने वाले आकाशदीप अपना तीसरा वर्ल्ड कप खेलेंगे.

टीम इंडिया और स्पेन के बीच मुकाबला आज ओडिशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. इस बार टीम इंडिया ग्रुप-डी इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 15 जनवरी को इंग्लैंड और तीसरा मुकाबला 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ होगा.

Share Now

Tags

2023 Men's FIH Hockey World Cup 2023 पुरुषों का एफएचआई हॉकी विश्व कप Anurag Thakur Barabati Stadium Bhubaneswar Birsa Munda Hockey Stadium Complex Chief Minister England Federation of International Hockey FIH Hockey Men’s World Cup 2023 FIH Hockey World Cup FIH International Hockey Federation FIH World Cup 2023 Harmanpreet Singh Hockey India Hockey World Cup 2023 Indian Men's Hockey Team Men's Hockey World Cup 2023 NAVEEN PATNAIK Odisha Rourkela Spain Sports minister Team India vs Spain Tusharkanti Behera Union Sports Minister Wales World Cup Village अनुराग ठाकुर इंग्लैंड एफआईएच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ एफआईएच विश्व कप 2023 एफआईएच हॉकी विश्व कप एफएचआई मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप ओडिशा केंद्रीय खेल मंत्री खेल मंत्री टीम इंडिया बनाम स्पेन तुषारकांति बेहेरा नवीन पटनायक पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी बाराबती स्टेडियम बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर भारतीय पुरुष हॉकी टीम मुख्यमंत्री राउरकेला विश्व कप विलेज वेल्स स्पेन हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया हॉकी विश्व कप 2023

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\