2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला

भारतीयों ने सर्कल में 76 बार प्रवेश किया है लेकिन गोल पर 37 शॉट ही ले पाए हैं जिसमें से सिर्फ छह गोल ही हो पाए हैं. भारत ने 16 पेनल्टी कार्नर हासिल किये हैं लेकिन तीन को गोल में बदल पाए हैं. डिफेंस में भारत ने थोड़ा अच्छा किया है. तीन मैचों में उन्होंने 56 ब्लॉक किये हैं और 26 टैकल किये हैं जो इस लिस्ट में उन्हें निचले हिस्से में रखता है.

हॉकी टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

भुवनेश्वर: अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने के कारण भारत (India) अब हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) में रविवार को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड (New Zealand) से भिड़ेगा ताकि जीतने पर उसे क्वार्टरफाइनल में जगह मिल सके. भारत ने ग्रुप मैच में अपना अभियान स्पेन (Spain) के खिलाफ 2-0 की जीत के साथ शुरू किया था, पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड (England) के साथ गोलरहित ड्रा खेला था और आखिरी मैच में वेल्स (Wales) को 4-2 से हराया था. भारत के पूल डी में इंग्लैंड के बराबर सात अंक रहे लेकिन गोल औसत में पिछड़कर वह दूसरे स्थान पर रहा.

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड पूल सी में तीसरे स्थान पर रहा. उसे मलेशिया से 2-3 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. वे नीदरलैंड्स से भी 0-4 से हारे. न्यूजीलैंड ने पांच गोल किये और आठ खाये. उसकी एक जीत चिली के खिलाफ आयी. IND VS NZ, 2nd ODI: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदा, भारत का घर में अजेय रिकॉर्ड बरकराब

भारत को भी गोल करने के लिए संघर्ष करना पड़. उसने तीन मैचों में छह गोल किये। उसने वेल्स के खिलाफ लगातार दबाव में दो मिनट में दो गोल खाये. भारतीय टीम पूल डी में अपराजित रही लेकिन उसका प्रदर्शन स्तर के अनुरूप नहीं था.

वर्षों से डिफेंस भारत की एक कमजोर कड़ी रहा है लेकिन आक्रामक और हमलावर शैली की हॉकी खेलकर वह इसकी भरपाई करता रहा है. इस विश्व कप में भारतीय टीम अपना स्कोरिंग टच भूल गयी दिखाई देती है.

भारतीयों ने सर्कल में 76 बार प्रवेश किया है लेकिन गोल पर 37 शॉट ही ले पाए हैं जिसमें से सिर्फ छह गोल ही हो पाए हैं. भारत ने 16 पेनल्टी कार्नर हासिल किये हैं लेकिन तीन को गोल में बदल पाए हैं. डिफेंस में भारत ने थोड़ा अच्छा किया है. तीन मैचों में उन्होंने 56 ब्लॉक किये हैं और 26 टैकल किये हैं जो इस लिस्ट में उन्हें निचले हिस्से में रखता है.

भारत को क्रॉस ओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ इन बातों का ध्यान रखना होगा. लेकिन ऐसा उन्हें मिडफील्डर हार्दिक सिंह के बिना करना होगा जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं जो उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैच के अंत में लगी थी.

हार्दिक भारतीय मिडफील्ड की जान रहे हैं. हालांकि मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि वेल्स के खिलाफ मैच में निराशाजनक प्रदर्शन का कारण हार्दिक की अनुपस्थिति नहीं थी. रीड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के लिए कहा कि मुकाबला मुश्किल होगा क्योंकि न्यूजीलैंड के पास गंवाने के लिए कुछ भी नहीं है.

Share Now

Tags

2023 Men's FIH Hockey World Cup 2023 पुरुषों का एफएचआई हॉकी विश्व कप Anurag Thakur Barabati Stadium Bhubaneswar Birsa Munda Hockey Stadium Complex Chief Minister England Federation of International Hockey FIH Hockey Men’s World Cup 2023 FIH Hockey World Cup FIH International Hockey Federation FIH World Cup 2023 Harmanpreet Singh Hockey India Hockey World Cup 2023 IND vs NZ IND vs WAL India vs Wales Indian Men's Hockey Team Men's Hockey World Cup 2023 NAVEEN PATNAIK Odisha Rourkela Spain Sports minister Team India vs New Zealand Team India vs Spain Tusharkanti Behera Union Sports Minister Wales World Cup Village अनुराग ठाकुर इंग्लैंड एफआईएच अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ एफआईएच विश्व कप 2023 एफआईएच हॉकी विश्व कप एफएचआई मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप ओडिशा केंद्रीय खेल मंत्री खेल मंत्री टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम इंडिया बनाम स्पेन तुषारकांति बेहेरा नवीन पटनायक पुरुषों का हॉकी विश्व कप 2023 फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी बाराबती स्टेडियम बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर भारतीय पुरुष हॉकी टीम मुख्यमंत्री राउरकेला विश्व कप विलेज वेल्स स्पेन हरमनप्रीत सिंह हॉकी इंडिया हॉकी विश्व कप 2023

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को दिया 147 रनों का लक्ष्य, फिलिप साल्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Score Update: पल्लेकेले में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\