बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2019: पीवी सिंधु की ऐतिहासिक जीत पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने ये फोटो शेयर करके दी बधाई 

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीतकर पीवी सिंधु ने दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया. उनकी इस जीत और सभी ओर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. ऐसे में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी पीवी सिंधु को उनकी शानदार जीत की बधाई दी. ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी फोटो शेयर करके स्पेशल मैसेज भी पोस्ट किया.

ऐश्वर्या राय बच्चन और पीवी सिंधु (Photo Credits: Instagram)

बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2019 (Badminton World Championship 2019) में पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने स्वर्ण पदक (Gold medal) हासिल करके देश और दुनियाभर में भारत का गौरव का बढ़ाया है. पीवी सिंधु पहली ऐसी भारतीय महिला हैं जिन्होंने बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल जीता है. उनकी इस बड़ी जीत पर उन्हें सभी ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस और उनके चाहनेवालों ने मैसेज करके जीत की बधाई दी.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी इंस्टाग्राम पर उन्हें बधाई देते हुए उनके साथ अपनी फोटो शेयर की और खूबसूरत कैप्शन भी दिया. ऐश्वर्या ने लिखा, "बधाई हो प्यारी पीवी सिंधु हमारी विश्व विजेता. आप पर हमें बेहद गर्व है. भगवान आपको इसी तरह से कामयाब रखे. जय हिंद."

ऐश्वर्या द्वारा शेयर की गई फोटो में वो अपनी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) और पीवी सिंधु के साथ नजर आईं. बात करें फिल्मों की तो ऐश्वर्या हाल ही में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' (Fanney Khan) में नजर आईं थी. इस फिल्म के बाद अब वो मणि रत्नम (Mani Ratnam) की आगामी फिल्म 'पोंनियिन सेलवन' (Ponniyin Selvan) में नजर आएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट