क्रिकेट

चैपल ने टीम को वनडे में लक्ष्य का हासिल कर जीतना सिखाया : रैना

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरैश रैना का कहना है कि जब ग्रैग चैपल टीम के कोच थे तो उन्होंने टीम इंडिया को वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतना सिखाया था.

चैपल ने टीम को वनडे में लक्ष्य का हासिल कर जीतना सिखाया : रैना
सुरैश रैना ( photo credit : facebook )

नई दिल्ली, 11 जून : भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरैश रैना (Suresh Raina) का कहना है कि जब ग्रैग चैपल टीम के कोच थे तो उन्होंने टीम इंडिया को वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीतना सिखाया था. रैना ने अपनी आने वाली ऑटोबायोग्राफी, 'बिलीव वाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी' में लिखा, "मेरे ख्याल से भले ही चैपल का कोचिंग करियर विवादित रहा लेकिन उन्होंने भारत को जीतना और जीतने के महत्व के बारे में सिखाया."

उन्होंने कहा, "हम सभी उस वक्त अच्छा खेल रहे थे लेकिन मुझे याद है कि उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाजी लड़खड़ाने के बारे में अवगत कराया." रैना उन खिलाड़ियों में शामिल माने जाते हैं जिन पर चैपल भरोसा करते थे. रैना ने चैपल की पहली सीरीज के दौरान श्रीलंका में वनडे में डेब्यू किया था. यह भी पढ़ें : Copa America 2021: मेस्सी, डि मारिया और एगुएरो कोपा अमेरिका के लिये अर्जेंटीना की टीम में

रैना ने अपने करियर में भारत के लिए 226 वनडे मैच खेले और 5615 रन बनाए. उन्होंने इसके साथ ही 36 विकेट भी लिए चैपल के नेतृत्व में टीम इंडिया ने सितंबर 2005 से मई 2006 तक राहुल द्रविड़ की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 वनडे मुकाबले जीते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).