Rohit Sharma Injury: भारत को लगा तगड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट, स्कैन के लिए भेजे गए हॉस्पिटल, देखें विडियो
बीसीसीआई ने ट्वीट करके बताया कि “भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण करते समय उनके अंगूठे में चोट लगी थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया, वह अब स्कैन के लिए गए हैं,"
बुधवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच के दौरान स्लिप कॉर्डन में क्षेत्ररक्षण करते समय रोहित शर्मा की अंगुली में चोट लग गई थी. रोहित दूसरी स्लिप में थे जब मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज अनामुल हक का बाहरी किनारा लिया लेकिन भारतीय कप्तान ने कैच छोड़ दिया और इससे भी बुरी बात यह रही कि उनकी उंगली में भी चोट लग गई.35 वर्षीय को संभावित फ्रैक्चर की जांच के लिए एक्स-रे के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है. उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं.
बीसीसीआई ने ट्वीट करके बताया कि “भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण करते समय उनके अंगूठे में चोट लगी थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया, वह अब स्कैन के लिए गए हैं,"
ट्वीट देखें:
Rohit sharma got injured #Rohitsharma pic.twitter.com/4IAOHpt1Ua
— Adnan Ansari (@AdnanAn71861809) December 7, 2022
Update: India Captain Rohit Sharma suffered a blow to his thumb while fielding in the 2nd ODI. The BCCI Medical Team assessed him. He has now gone for scans. pic.twitter.com/LHysrbDiKw
— BCCI (@BCCI) December 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

