खेल

Diogo Jota Dies: पुर्तगाल के फुटबॉलर दिओगो जोटा का 28 साल की उम्र में निधन, कार दुर्घटना में मौत के बाद लिवरपूल एफसी ने जर्सी नंबर 20 को किया हमेशा के लिए रिटायर

फॉरवर्ड दिओगो जोटा की याद में उनकी जर्सी नंबर 20 को "हमेशा के लिए अमर" करने का फैसला किया है. क्लब ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा का गुरुवार को स्पेन में एक भयानक कार दुर्घटना में निधन हो गया.

Diogo Jota Dies: पुर्तगाल के फुटबॉलर दिओगो जोटा का 28 साल की उम्र में निधन, कार दुर्घटना में मौत के बाद लिवरपूल एफसी ने जर्सी नंबर 20 को किया हमेशा के लिए रिटायर

Diogo Jota Dies: इंग्लिश प्रीमियर लीग की दिग्गज टीम लिवरपूल एफसी ने पुर्तगाल राष्ट्रीय फुटबॉल टीम(Portugal National Football Team) के फॉरवर्ड दिओगो जोटा की याद में उनकी जर्सी नंबर 20 को "हमेशा के लिए अमर" करने का फैसला किया है. क्लब ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा का गुरुवार को स्पेन में एक भयानक कार दुर्घटना में निधन हो गया. जानकारी के लिए बता दें कि दिओगो जोटा का पेशेवर करियर लिवरपूल के साथ सबसे सफल रहा. 28 वर्षीय इस फुटबॉलर ने मैनेजर जुर्गेन क्लॉप की कोचिंग में एफए कप और लीग कप जीते, और फिर 2024-25 सीज़न में अर्ने स्लोट की अगुवाई में प्रीमियर लीग ट्रॉफी भी अपने नाम की. जोटा पुर्तगाल की उस राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा थे, जिसकी अगुवाई क्रिस्टियानो रोनाल्डो कर रहे थे और जिसने 2019 और 2025 में यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता था.

 दिओगो जोटा का 28 साल की उम्र में निधन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).