Sikander Bakht Hilarious Accusation On Rohit Sharma:'टॉस की फिक्सिंग कर रही हैं भारतीय टीम', पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर ने लगाया आरोप, देखें विडियो
मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भारत और बीसीसीआई के खिलाफ एक अजीब दावा किया है. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सिकंदर बख्त ने अब आरोप लगाया है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी और बीसीसीआई के साथ मिलकर टॉस तय करते हैं.
Sikander Bakht Hilarious Accusation On Rohit Sharma: मौजूदा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के दौरान यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने भारत और बीसीसीआई के खिलाफ एक अजीब दावा किया है. अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सिकंदर बख्त ने अब आरोप लगाया है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा आईसीसी और बीसीसीआई के साथ मिलकर टॉस तय करते हैं. एक न्यूज चैनल के शो में बोलते हुए सिकंदर बख्त ने विश्व कप मैचों के दौरान रोहित शर्मा के सिक्का उछालने के तरीके को लेकर एक साजिश के बारे में बात की. उनका मानना था कि रोहित अपने समकक्ष से काफी दूर सिक्का उछालते हैं और आईसीसी अधिकारी अनिवार्य रूप से भारत के पक्ष में फैसला सुनाते हैं.
बख्त ने कहा, क्या मैं आपको कोई षडयंत्र सिद्धांत दे सकता हूँ? टॉस के समय रोहित शर्मा किसी विपक्षी कप्तान की रेंज से दूर सिक्का फेंकते हैं. इस प्रकार, विपक्षी कप्तान कॉल के बारे में जाकर दोबारा जांच नहीं कर सकता'. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं. बता दें की आईसीसी विश्व का 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया.
देखें वीडियो:
Very strange the way Rohit Sharma throw the coin at toss, far away, don’t let other Captains to see, compare to other Captains in the WC , any reason?? @BCCI @TheRealPCB @CricketAus @CricketSouthAfrica #sikanderbakht #WorldCup23 #IndiaVsNewZealand @ImRo45 @ICC pic.twitter.com/KxhR2QyUZm
— Sikander Bakht (@Sikanderbakhts) November 15, 2023
इस जीत के साथ भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें की इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए। जवाब में किवी टीम 327 रनों पर ढेर हो गई.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

