Shoaib Akhtar तीसरी बार बने पिता, पत्नी Rubab Khan ने दीं बेटी को जन्म, पूर्व पाकिस्तानी स्टार गेंदबाज ने शेयर की खूबसूरत फोटो
1 मार्च(शुक्रवार) को पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर(Shoaib Akhtar) तीसरी बार पिता बने है. उनकी पत्नी रुबाब खान(Rubab Khan) ने बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने 2014 में शादी की. उनके पहले से ही दो बच्चे हैं.
Shoaib Akhtar Blessed With Baby Girl: 1 मार्च(शुक्रवार) को पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर(Shoaib Akhtar) तीसरी बार पिता बने है. उनकी पत्नी रुबाब खान(Rubab Khan) ने बेटी को जन्म दिया है. इस कपल ने 2014 में शादी की. उनके पहले से ही दो बच्चे हैं, दोनों लड़के हैं, जिनका नाम मोहम्मद मिकाइल अली और मोहम्मद मुजद्दिद अली है, जिनका जन्म 2016 और 2019 में हुआ था. जब उन्होंने शादी की, तो अख्तर 38 साल के थे और रुबाब 20 साल की थी. रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से प्रसिद्ध, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से पोस्ट के साथ बच्ची, नूरे अली अख्तर के जन्म की खबर शेयर की है.
पोस्ट देखें:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2024 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

