क्रिकेट

Saim Ayub Smashed 27 Runs In Just 8 Deliveries: सैम अयूब ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, महज 8 गेंदों में ठोक डाले 27 रन- VIDEO

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 12 जनवरी को खेला जा रहा हैं. सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे से खेला जा रहा हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की कमान युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के कंधों पर हैं.

Saim Ayub Smashed 27 Runs In Just 8 Deliveries: सैम अयूब ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के, महज 8 गेंदों में ठोक डाले 27 रन- VIDEO
सैम अयूब (Photo Credits: Twitter)

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 12 जनवरी को खेला जा रहा हैं. सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे से खेला जा रहा हैं. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की कमान युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के कंधों पर हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन होंगे. आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. इस बीच पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 226 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 8 गेंदों में 27 रन बना दिए. सैम अयूब की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. सैम अयूब ने मैदान के चारों तरफ रन बटोरे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).