IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के लिए लगी रिकॉर्ड तोड़ बोली, कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा, देखें वीडियो
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में 320 खिलाड़ी कैप्ड खिलाड़ी हैं जबकि 1224 अनकैप्ड हैं. एसोसिएट नेशंस के 30 खिलाड़ी भी आईपीएल 2025 की नीलामी का हिस्सा हैं. कुल 577 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनमें से 204 स्लॉट्स भरे जाने हैं.
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में किया जाएगा. इस दो दिवसीय ऑक्शन में घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से टीमें अपने अगले तीन साल की रणनीति तय करेंगी. वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में खरीदा है. ऑलराउंडर ने केकेआर की आईपीएल 2024 खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. आरसीबी और केकेआर के बीच वेंकटेश अय्यर के लिए कड़ी बोली लगाने की होड़ लगी, लेकिन केकेआर ने इस खिलाड़ी को वापस ले लिया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में केकेआर की यह पहली पसंद थी. यह भी पढ़ें: आईपीएल मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हो रही पैसे की बारिश, इन दिग्गजों ने तोड़े सारे रिकार्ड्स, तो इनको नहीं मिला खरीदार, देखें फुल लिस्ट
आईपीएल मेगा ऑक्शन की बेहतरीन शुरुआत हो गई है, आईपीएल मेगा ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर के लिए रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी हैं, कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा हैं.
कोलकाता नाईट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख में ख़रीदा
#𝙆𝙆𝙍 𝙜𝙤 𝙗𝙞𝙜 & 𝙝𝙤𝙬! 💪 💪
Venkatesh Iyer is back with Kolkata Knight Riders 🙌 🙌
Base Price: INR 2 Crore
SOLD For: INR 23.75 Crore#TATAIPLAuction | #TATAIPL | @venkateshiyer | @KKRiders pic.twitter.com/4eDZPt5Pdx
— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
वेंकटेश अय्यर की बिडिंग वीडियो देखें:
𝗧𝗮𝗹𝗸 𝗮𝗯𝗼𝘂𝘁 𝗴𝗼𝗶𝗻𝗴 𝗯𝗲𝗿𝘀𝗲𝗿𝗸! 🔥 🔥
Venkatesh Iyer will continue his Purple patch with #KKR 💜 😎#TATAIPLAuction | #TATAIPL | @venkateshiyer | @KKRiders pic.twitter.com/h6AvbPTiML
— IndianPremierLeague (@IPL) November 24, 2024
आईपीएल 2025 की नीलामी के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में 320 खिलाड़ी कैप्ड खिलाड़ी हैं जबकि 1224 अनकैप्ड हैं. एसोसिएट नेशंस के 30 खिलाड़ी भी आईपीएल 2025 की नीलामी का हिस्सा हैं. कुल 577 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिनमें से 204 स्लॉट्स भरे जाने हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

