India Squad For Last 3 Tests vs England 2024: इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर हुए बाहर
बीसीसीआई और चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से सीरीज से बाहर रहेंगे. बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें कमर में चोट लगी है.
India Squad For Last 3 Tests vs England 2024: बीसीसीआई और चयन समिति ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से सीरीज से बाहर रहेंगे. बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर कर दिया गया है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें कमर में चोट लगी है. जबकि चोट की वजह से दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी हुई है. हालाँकि भागीदारी बीसीसीआई मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी के अधीन होगी. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट कॉल-अप आया है. जिन्हे भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है.
इंडिया स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके), केएस भरत (डब्ल्यूके), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप
देखें ट्वीट:
🚨 NEWS 🚨#TeamIndia's Squad for final three Tests against England announced.
Details 🔽 #INDvENG | @IDFCFIRSTBankhttps://t.co/JPXnyD4WBK
— BCCI (@BCCI) February 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

