क्रिकेट

IND vs SA 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ हुए आउट

टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा हैं.

IND vs SA 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ हुए आउट
साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

टी20 सीरीज (T20 Series) के बाद अब टीम इंडिया (Team India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच आज से तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला जोहान्सबर्ग (Johannesburg) में खेला जा रहा हैं. वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में हैं. वहीं एडन मार्करम (Aidan Markram) साउथ अफ्रीका की अगुवाई कर रहे हैं. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 27.3 ओवरों में महज 116 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 117 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर वियान मुल्डर का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 23/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).