क्रिकेट

IND vs PAK: "लगता है पड़ोसियो ने टीवी के साथ-साथ मोबाइल भी तोड़ दिया" इरफान पठान ने पाकिस्तान की ली चुटकी, देखें ट्वीट

एशिया कप 2023 सुपर 4 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के मैदान पर खेला गया. इस मैच केएल राहुल और विराट कोहली शतकीय पारी खेली. रिजर्व डे के दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया.

IND vs PAK:
Irfan Pathan, Team Bharat (Photo Credit: BCCI/Facebook)

IND vs PAK: एशिया कप 2023 सुपर 4 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के मैदान पर खेला गया. इस मैच में केएल राहुल और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. रिजर्व डे के दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 356 रन बनाए.  भारत के 357 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 128 रन ही बना सका. इसके साथ ही भारत ने यह मैच 228 रनों से जीत लिया है. गेंदबाज़ी में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर के कहते में एक विकेट गए.

इस जीत के बाद पूर्व भारतीय खिलाडी इरफान पठान ने ने ट्वीट कर पाकिस्तान की चुटकी ली. इरफान ने ट्वीट कर लिखा, "खामोशी छाई हुई है काफी, लगता है पड़ोसियो ने टीवी के साथ-साथ मोबाइल भी तोड़ दिया है"

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).