IND vs ENG: 'ये आजकल के बच्चे', तीसरे टेस्ट में भारत के युवा खिलाडियों के प्रदर्शन पर रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, देखें पोस्ट
यशस्वी जयसवाल ने दूसरी पारी में दोहरा शतक जमाया, तो वहीं डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जमाए और ध्रुव जुरेल ने भी अपना पदार्पण करते हुए इस अवसर को बेहतरीन बल्लेबाज़ी के प्रदर्शन और इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजिंग रन आउट किया.
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की जीत ने भारत की युवा बल्लेबाजी ब्रिगेड की ताकत दिखा दी. यशस्वी जयसवाल ने दूसरी पारी में दोहरा शतक जमाया, तो वहीं डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक जमाए और ध्रुव जुरेल ने भी अपना पदार्पण करते हुए इस अवसर को बेहतरीन बल्लेबाज़ी के प्रदर्शन और इंग्लैंड के लिए गेम-चेंजिंग रन आउट किया. इसके अलावा, शुभमन गिल ने भी भारत की दूसरी पारी में 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिससे टीम ने राजकोट में 434 रन की विशाल जीत हासिल की. इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए तस्वीर के साथ लिखा,"ये आजकल के बच्चे".
देखें पोस्ट:
Ye aajkal ke bacche 🔥
Rohit Sharma commends Yashasvi Jaiswal, Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel's performances in the third Test against England 🙌#INDvsENG #RohitSharma #Rajkot pic.twitter.com/u6ZFBMHI1H
— OneCricket (@OneCricketApp) February 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

