क्रिकेट

IND vs AUS 2nd Test Day 2 Live Score Updates: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हुए आउट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 ओवर में बिना विकेट गवांए 21 रन बना लिए थे.

IND vs AUS 2nd Test Day 2 Live Score Updates: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हुए आउट
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: ICC/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल जारी हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 ओवर में बिना विकेट गवांए 21 रन बना लिए थे. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 78.4 ओवर में 263 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 32 रन बनाकर नाथन लियोन का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 53/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).